खाना खाने के बाद कौन सी करवट में सोना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 16:58

किस पोजीशन में सोने पर खाना सही से पचता है? जानिए यहां
सोने का तरीका भी सेहत को प्रभावित करता है.
अगर रात में करवट बदलते रहने की आदत है तो यह जानना काफी आवश्यक है कि कौन सी साइड मुंह करके सोना बेस्ट रहता है क्योंकि कई

Best Sleeping Position: हमारा सोना भी पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है. यह बात तो जानते ही होंगे कि रेस्ट और नींद की शरीर को कितनी जरूरत होती है. लेकिन शरीर अच्छी तरह से काम कर सके और खास कर पाचन अच्छी तरह से हो पाए, यह बात हम किस तरफ सोते हैं या किस पोजिशन में सोते हैं, इससे भी प्रभावित हो सकती है. रात में सभी बार-बार करवट बदलते रहते हैं. लेकिन कई बार किसी एक करवट में सोने के कारण हमारी गर्दन और कमर में दर्द होने लगता है और बाद में हम इस दर्द का कारण पता लगाने की कोशिश करते रहते हैं. इसलिए आपको सोने की सही करवट का पता कर लेना चाहिए ताकि शरीर में किसी तरह की तकलीफ न देखने को मिल सके.

आइए जानते हैं कि रात को सोते समय किस करवट में मुंह करके सोना है बेहतर ताकि पाचन अच्छे से हो पाए और शरीर भी स्वस्थ रह सके.
किस करवट में सोना है बेस्ट?

अगर बाएं ओर मुंह करके सोते हैं तो इस करवट को बेस्ट माना जाता है क्योंकि ऐसा करने से शरीर भी रिलैक्स होता है और बहुत सारे लाभ भी देखने को मिल सकते हैं.

बाएं करवट में सोने से मिलने वाले लाभ
-इससे पेट की सेहत में सुधार देखने को मिलता है और अगर अक्सर पेट खराब या पाचन न होने जैसी समस्या से परेशान रहते हैं तो बाएं ओर करवट में सो कर देखें. इससे पाचन में काफी सुधार देखने को मिल सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info